• Home  
  • The 50 Reality Show: 5 दिन में सिर्फ हिंसा, कंटेंट फेल?
- मनोरंजन

The 50 Reality Show: 5 दिन में सिर्फ हिंसा, कंटेंट फेल?

Spread the love

Spread the love50 सेलेब्रिटीज़ के साथ शुरू हुए रियलिटी शो The 50 ने दर्शकों को एंटरटेनमेंट का नया स्तर दिखाने के बड़े दावे किए थे। यहां तक कहा गया कि यह शो बाकी रियलिटी शोज़ से अलग और “सबका बाप” साबित होगा।लेकिन पहले 5 एपिसोड देखने के बाद दर्शकों की राय बिल्कुल उलट नजर आ […]

The 50 Reality Show: 5 दिन में सिर्फ हिंसा, कंटेंट फेल?
Spread the love

50 सेलेब्रिटीज़ के साथ शुरू हुए रियलिटी शो The 50 ने दर्शकों को एंटरटेनमेंट का नया स्तर दिखाने के बड़े दावे किए थे। यहां तक कहा गया कि यह शो बाकी रियलिटी शोज़ से अलग और “सबका बाप” साबित होगा।लेकिन पहले 5 एपिसोड देखने के बाद दर्शकों की राय बिल्कुल उलट नजर आ रही है। एंटरटेनमेंट की जगह शो में लड़ाई-झगड़े और वॉयलेंस ही ज़्यादा देखने को मिल रहे हैं।

The 50 में वॉयलेंस की हदें पार

अब तक रियलिटी टीवी में वॉयलेंस की बात आती थी तो ज़हन में Bigg Boss की फाइट्स याद आती थीं, लेकिन The 50 में दिखाई गई हिंसा ने सभी को चौंका दिया है।एक एपिसोड में रजत द्वारा दिग्विजय को धक्का देना और उनकी गर्दन पकड़ना बिना किसी उकसावे के हुआ, जिससे बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए। कई खिलाड़ियों ने इस बर्ताव पर सख्त एक्शन की मांग की, लेकिन उस वक्त शो के मास्टरमाइंड ‘लॉयन’ की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसका नतीजा यह रहा कि अगले ही एपिसोड में फिर हिंसा देखने को मिली। मैक्सटर्न और अर्चित कौशिक के बीच झगड़े में अर्चित ने गुस्से में मैक्सटर्न को जोर से धक्का दिया, जिससे वह नीचे गिर पड़े। इस बार लॉयन ने सख्त रुख अपनाते हुए अर्चित के खिलाफ ऑन-द-स्पॉट एग्जिट ऑर्डर जारी कर दिया।

शो या अखाड़ा? फॉर्मेट पर उठे सवाल

जिस तरह खिलाड़ी बार-बार आपा खोते दिख रहे हैं, उसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि यह रियलिटी शो नहीं बल्कि अखाड़ा बन चुका है।खुद कई कंटेस्टेंट्स ने शो के फॉर्मेट और नियमों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि—

  • शो में साफ नियम नहीं हैं

  • लॉयन का डर खिलाड़ियों पर नहीं दिखता

  • गलत बर्ताव पर समय पर सख्त एक्शन नहीं होता

इसी वजह से कई खिलाड़ी सिर्फ दिखने और फुटेज पाने के लिए झगड़ों में अपनी सारी एनर्जी लगा रहे हैं।

सेलेब्स के फीके तेवर

शो में टीवी इंडस्ट्री, भोजपुरी सिनेमा और यूट्यूब की दुनिया के कई बड़े नाम शामिल हैं, लेकिन 1 घंटे के एपिसोड में 50 सेलेब्रिटीज़ को जगह देना मेकर्स के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

एक ही एपिसोड में:

  • ट्रेंडिंग सेलेब्स

  • टास्क

  • झगड़े

  • लाइट मोमेंट्स

सब कुछ दिखाने की कोशिश में किसी को भी अपना पोटेंशियल दिखाने का पूरा मौका नहीं मिल पा रहा। यही वजह है कि बड़े नाम होने के बावजूद शो कमजोर नजर आ रहा है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.