• Home  
  • Lucknow में पहली राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू
- उत्तरप्रदेश - खेल - लखनऊ

Lucknow में पहली राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू

लखनऊ में खेल इतिहास का बड़ा अध्याय जुड़ने जा रहा है। शहर में पहली बार राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें देश की दिग्गज महिला तीरंदाज पदक पर निशाना लगाने उतरेंगी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दीपिका कुमारी, शीतल देवी, भजन कौर और अंकिता भगत जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हिस्सा […]

Lucknow में पहली राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू

लखनऊ में खेल इतिहास का बड़ा अध्याय जुड़ने जा रहा है। शहर में पहली बार राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें देश की दिग्गज महिला तीरंदाज पदक पर निशाना लगाने उतरेंगी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दीपिका कुमारी, शीतल देवी, भजन कौर और अंकिता भगत जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हिस्सा लें

350 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगी हिस्सा

राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में देशभर से करीब 350 महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता 28 फरवरी और 1 मार्च को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित होगी। मुकाबले सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में खेले जाएंगे।

यूपी टीम के चयन की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। एसोसिएशन से मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद की साक्षी चौधरी, मथुरा की वरन्या राणा, बिजनौर की निष्ठा गुप्ता और बागपत की मधु वेदवाल का यूपी टीम में चयन लगभग तय माना जा रहा है।

 लखनऊ पहली बार बनेगा राष्ट्रीय मेजबान

यूपी आर्चरी एसोसिएशन के संयुक्त सचिव योगेंद्र सिंह राणा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पहले भी राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिताएं हो चुकी हैं, लेकिन लखनऊ पहली बार तीरंदाजी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है।
उन्होंने कहा कि दीपिका कुमारी, शीतल देवी और भजन कौर जैसी दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी से प्रतियोगिता का स्तर और भी ऊंचा हो गया है।

 दो वर्गों में होंगे मुकाबले

दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान रिकर्व और कंपाउंड दोनों वर्गों में मुकाबले होंगे।

  • रिकर्व स्पर्धा (70 मीटर दूरी) ओलंपिक खेलों का हिस्सा है।

  • कंपाउंड स्पर्धा (50 मीटर दूरी) को पहली बार 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में शामिल किया जाएगा।

इस लिहाज से लखनऊ में होने वाली यह प्रतियोगिता भविष्य के ओलंपिक परिदृश्य के लिए भी बेहद अहम मानी जा रही है।स्टेडियम के पूरे मैदान का उपयोग प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। क्रिकेट पिच के एक ओर रिकर्व और दूसरी ओर कंपाउंड मुकाबले होंगे। दोनों स्थानों पर 15 से 20 टारगेट लगाए जाएंगे।

 शहर में आर्चरी को मिल रहा बढ़ावा

लखनऊ में तीरंदाजी को प्रोत्साहित करने के लिए 1090 चौराहे पर एलडीए आर्चरी अकादमी की शुरुआत एक वर्ष पहले की गई थी। खेल विभाग की ओर से अक्टूबर माह से सहायक प्रशिक्षक विकास पांडेय की तैनाती के बाद यहां प्रशिक्षण को गति मिली।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.