• Home  
  • लखनऊ: बच्ची की कविता सुन CM योगी ने दिया एडमिशन आदेश
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

लखनऊ: बच्ची की कविता सुन CM योगी ने दिया एडमिशन आदेश

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार, 2 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एक भावुक और प्रेरक दृश्य देखने को मिला, जब अपनी मां के साथ आई एक नन्ही बच्ची ने मुख्यमंत्री को कविता सुनाई। “हम […]

लखनऊ: बच्ची की कविता सुन CM योगी ने दिया एडमिशन आदेश

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार, 2 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एक भावुक और प्रेरक दृश्य देखने को मिला, जब अपनी मां के साथ आई एक नन्ही बच्ची ने मुख्यमंत्री को कविता सुनाई।

“हम शेर बच्चे हैं…” कविता सुन CM योगी हुए प्रभावित

बच्ची ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कविता सुनाई—
“हम शेर बच्चे हैं, हम छोटे हैं तो क्या हुआ…
हम बड़े होकर देश की शान बढ़ाएंगे, जय हिंद।”
कविता सुनकर मुख्यमंत्री ने बच्ची की जमकर सराहना की और उससे पूछा कि क्या वह स्कूल जाकर मेहनत से पढ़ाई करेगी। बच्ची के हां कहने पर मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को उसका स्कूल में एडमिशन कराने का आदेश दे दिया।

जनता दर्शन में फरियादियों से मिले CM योगी

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक-एक कर सभी फरियादियों से मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और समस्याओं के समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारियों, राजस्व और पुलिस प्रशासन को स्पष्ट कहा कि शिकायतों को गंभीरता से लें और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।

अवैध कब्जे के मामलों पर भी सख्त रुख

जनता दर्शन में अवैध कब्जे से जुड़े कई प्रकरण भी सामने आए। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों में जांच कर उचित कार्रवाई का आदेश दिया और जनपदों में तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्थानीय स्तर पर भी जनसमस्याएं सुनकर न्याय सुनिश्चित करें।

बीमार बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता का आश्वासन

जनता दर्शन में एक महिला अपने बीमार बच्चे के साथ पहुंची, जिसका इलाज किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में चल रहा है। महिला ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। मुख्यमंत्री ने तुरंत सहायता दिलाने का निर्देश देते हुए कहा—“प्रदेश के 25 करोड़ लोग मेरा परिवार हैं। धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।”

बच्चों को चॉकलेट, पढ़ाई पर दिया जोर

जनता दर्शन में कुछ बच्चे भी अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे। एक बच्ची ने मुख्यमंत्री को सैल्यूट किया। CM योगी ने मुस्कुराते हुए बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछा, उन्हें चॉकलेट दी और कहा— “खूब मन लगाकर पढ़ाई करो।”

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.