CM Yogi बोले- घबराहट में LPG-पेट्रोल न खरीदें, सप्लाई सामान्यCM Yogi बोले- घबराहट में LPG-पेट्रोल न खरीदें, सप्लाई सामान्य

CM योगी के कार्यक्रम में युवक भावुक, अवॉर्ड से पहले लिस्ट से नाम कटने का आरोप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित युवा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक दृश्य सामने आया, जब एक युवक मंच के पास रो पड़ा। युवक ने आरोप लगाया कि युवा दिवस पर मिलने वाले विवेकानंद यूथ अवॉर्ड के लिए उसका नाम पहले सूची में शामिल था, लेकिन कार्यक्रम के दिन अचानक उसे सम्मानित होने वाले युवाओं की लिस्ट से हटा दिया गया।

यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हॉल में आयोजित किया गया था, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 10 युवाओं को विवेकानंद यूथ अवॉर्ड से सम्मानित किया। प्रत्येक सम्मानित युवा को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि, स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों युवा और महिला मंगल दलों के सदस्य मौजूद रहे।

भावुक युवक ने आरोप लगाया कि अवॉर्ड के लिए पहले 15 युवाओं की सूची जारी की गई थी, जिनमें से 10 का चयन होना था। उसका दावा है कि एक दिन पहले उसे चयन का पत्र और अधिकारियों का फोन भी आया था, लेकिन कार्यक्रम की सुबह उसका नाम सूची से हटा दिया गया। युवक ने आशंका जताई कि चयन प्रक्रिया में जातीय समीकरण को आधार बनाया गया होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 2047 के भारत के विजन को साकार करने की जिम्मेदारी युवाओं पर है। उन्होंने युवाओं से खेलों की ओर बढ़ने, नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की। सीएम योगी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव में खेल का मैदान और हर ब्लॉक में स्टेडियम हो। उन्होंने यह भी कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की गुप्त सूचना देने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

अन्य ख़बर पढ़े।


WhatsApp

Facebook

X

Threads

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *