Breaking News

लखनऊ में सपा महिला नेताओं का विरोध प्रदर्शन

लखनऊ में सपा महिला नेताओं का विरोध प्रदर्शन

लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी की महिला नेताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा सरकार में मंत्री संजय निषाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और दोनों से इस्तीफा देने की मांग की गई।

प्रदर्शन में सपा नेता समयून खान और ममता चौधरी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नेताओं के बयानों से महिलाओं का अपमान हुआ है और यह पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है।

पुलिस से धक्का-मुक्की, बस में बैठाकर भेजे गए प्रदर्शनकारी

प्रदर्शन के दौरान जब भीड़ बढ़ने लगी तो मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने महिला नेताओं और कुछ पुरुष कार्यकर्ताओं को बस में बैठाकर इको गार्डन भेज दिया, जिससे मौके पर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

‘महिलाओं का अपमान किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं’

सपा नेता समयून खान ने कहा कि मंत्री संजय निषाद का बयान महिलाओं का सीधा अपमान है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह केवल एक महिला नहीं, बल्कि पूरे समाज का अपमान है। उनका कहना था कि अगर ऐसे लोग मंत्री पद पर बने रहेंगे तो महिलाओं को न्याय और सम्मान कैसे मिलेगा।

नीतीश कुमार पर भी लगाए आरोप

प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी महिला सम्मान से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों के बयानों से समाज में महिलाओं के प्रति असंवेदनशीलता उजागर होती है।

अन्य ख़बर पढ़े।

WhatsApp
Facebook
X
Threads

Related Posts

  • All Post
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Categories

Trending News

  • All Posts
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Lucknow News

  • All Posts
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Tags

Follow Us

Edit Template