• Home  
  • अमरोहा: नवजात की दम घुटने से मौत, घर में मातम
- उत्तरप्रदेश

अमरोहा: नवजात की दम घुटने से मौत, घर में मातम

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां चार साल बाद औलाद की खुशी पाने वाले एक दंपति ने अपनी 23 दिन की नवजात संतान को हमेशा के लिए खो दिया। सोते समय हुई लापरवाही के कारण बच्चा बिस्तर में दब गया और दम घुटने से मौत हो गई। इस […]

नवजात दम घुटने से मौत अमरोहा

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां चार साल बाद औलाद की खुशी पाने वाले एक दंपति ने अपनी 23 दिन की नवजात संतान को हमेशा के लिए खो दिया। सोते समय हुई लापरवाही के कारण बच्चा बिस्तर में दब गया और दम घुटने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

बिस्तर में दबने से नवजात की मौत

गजरौला थाना क्षेत्र के सिहाली जागीर गांव में रविवार देर रात यह हादसा हुआ। दंपति अपने नवजात बच्चे के साथ एक ही बिस्तर पर सो रहा था। रात के दौरान उन्हें पता ही नहीं चला कि बच्चा कब उनके नीचे दब गया और उसकी सांसें थम गईं।जब काफी समय तक बच्चे में कोई हलचल नहीं हुई तो परिजन घबराकर उसे लेकर गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पहुंचे।

डॉक्टर ने की मौत की पुष्टि, दंपति में तकरार

सीएचसी गजरौला ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही सदमे में डूबे दंपति के बीच वाद-विवाद शुरू हो गया और दोनों एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे।डॉक्टरों का कहना है कि सर्द मौसम में ऐसे हादसे बढ़ जाते हैं, इसलिए नवजात बच्चों के माता-पिता को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.