• Home  
  • Lucknow Terror: CPMT टॉपर शाहीन बनी आतंकी
- उत्तरप्रदेश - लखनऊ

Lucknow Terror: CPMT टॉपर शाहीन बनी आतंकी

Lucknow Terror: CPMT टॉपर डॉ. शाहीन बनी आतंकी नेटवर्क का हिस्सा, पिता बोले—”मेरी बेटी निर्दोष है” लखनऊ: दिल्ली ब्लास्ट के बाद देशभर में खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इसी बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से लखनऊ की डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया है। शाहीन यूपी की CPMT टॉपर रही हैं और उन्होंने […]

दिल्ली ब्लास्ट की शाहीन पर NIA का छापा

Lucknow Terror: CPMT टॉपर डॉ. शाहीन बनी आतंकी नेटवर्क का हिस्सा, पिता बोले—"मेरी बेटी निर्दोष है"

लखनऊ: दिल्ली ब्लास्ट के बाद देशभर में खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इसी बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से लखनऊ की डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया है। शाहीन यूपी की CPMT टॉपर रही हैं और उन्होंने इलाहाबाद मेडिकल कॉलेसे MBBS और MD किया है।पुलिस का दावा है कि शाहीन लंबे समय से जैश-ए-मोहम्मद के महिला विंग “जमात उल मोमिनात” से जुड़ी हुई थीं और आतंकी नेटवर्क की टॉप कमांडर के रूप में काम कर रही थीं।

पिता बोले—"मेरी बेटी आतंकी नहीं हो सकती"

गिरफ्तारी की खबर के बाद शाहीन के पिता सईद अंसारी, जो हेल्थ डिपार्टमेंट से रिटायर्ड अधिकारी हैं, ने कहा: “मेरी बेटी शाहीन मेडिकल कॉलेज की टॉपर थी। उसने हमेशा लोगों की सेवा की है। वह आतंकी नहीं हो सकती। RDX मिलने की खबर से हम सदमे में हैं।” पिता का कहना है कि एक महीने पहले आखिरी बार उनकी बात बेटी से हुई थी।

ATS और J&K पुलिस की छापेमारी

10 नवंबर को शाहीन की गिरफ्तारी के बाद 11 नवंबर को ATS और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लखनऊ के लालबाग खंदारी बाजार स्थित उसके पुश्तैनी घर और मड़ियांव में उसके भाई डॉ. परवेज अंसारी के घर पर छापेमारी की।टीम को घर से डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज़, कार और हथियारों से जुड़े साक्ष्य मिले।डॉ. परवेज इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर थे और एक हफ्ते पहले अचानक रिजाइन कर चुके थे।

डॉ. शाहीन की कार से मिले हथियार

फरीदाबाद में गिरफ्तारी के दौरान शाहीन की कार से AK-47, पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए। जांच एजेंसियों का दावा है कि शाहीन का कनेक्शन पहले से गिरफ्तार डॉ. मुजम्मिल शकील से है, जो जैश-ए-मोहम्मद के मॉड्यूल से जुड़ा था।

डॉ. शाहीन की पृष्ठभूमि: टॉपर से आतंकी तक का सफर

  • लखनऊ के सरकारी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की

  • CPMT में टॉप कर इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज (अब प्रयागराज) से MBBS और MD किया

  • 2006 में UPPSC के जरिए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर में नियुक्ति

  • 2013 में अनुपस्थित रहने पर सस्पेंड

  • 2015 में तलाक के बाद जिंदगी में बड़ा बदलाव

  • उसी दौरान फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में डॉ. मुजम्मिल शकील से मुलाकात

  • धीरे-धीरे जैश-ए-मोहम्मद के संपर्क में आई और महिला विंग “जमात उल मोमिनात” में शामिल हुई

घरवालों और पड़ोसियों के बयान

लालबाग स्थित HN-121 मकान पर सन्नाटा है। पड़ोसी अरशद खान ने बताया— “शाहीन को दो साल से नहीं देखा। वह कभी-कभी ही यहां आती थीं।”डॉ. परवेज के घर से जब्त UP11 BD 3563 नंबर की आल्टो कार पर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी पास लगा मिला, जिसे एजेंसियां आतंकी नेटवर्क में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी मान रही हैं।

ATS और एजेंसियों की जांच जारी

एजेंसियों के अनुसार, शाहीन पिछले दो वर्षों से फरीदाबाद और गुरुग्राम में किराये के मकानों में रह रही थी।वह अक्सर दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर के बीच सफर करती थी। ब्लास्ट के बाद अब तक 6 डॉक्टरों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिनके तार अल-फलाह यूनिवर्सिटी और ISIS-Linked मॉड्यूल से जुड़ रहे हैं।

अन्य खबर पढ़े।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.