• Home  
  • बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी का मोदी पर तंज, बोले- मैं नहीं डरता
- राजनीति

बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी का मोदी पर तंज, बोले- मैं नहीं डरता

बिहार चुनाव 2025: CM फेस बनने के बाद तेजस्वी यादव ने शुरू किया चुनाव प्रचार महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने के बाद तेजस्वी यादव ने शुक्रवार से बिहार चुनाव 2025 के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी।पटना से रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने कहा—“अगर जनता मुझे […]

SIR विवाद में महागठबंधन फ्लॉप, तेजस्वी का चुनावी दांव फेल

बिहार चुनाव 2025: CM फेस बनने के बाद तेजस्वी यादव ने शुरू किया चुनाव प्रचार

महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने के बाद तेजस्वी यादव ने शुक्रवार से बिहार चुनाव 2025 के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी।पटना से रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने कहा—“अगर जनता मुझे मुख्यमंत्री बनाती है, तो बिहार के लोग चिंता मुक्त हो जाएंगे। हमारी राजनीति झूठ नहीं, भरोसे की राजनीति है।”

सहरसा रैली में तेजस्वी का मोदी पर तंज

तेजस्वी यादव ने सहरसा में पहली जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर सीधा हमला बोला।उन्होंने कहा—“गुजरात के दो लोग बिहार को चलाने की कोशिश कर रहे हैं। मोदीजी गुजरात में फैक्ट्री लगाएंगे, लेकिन जीत बिहार में चाहिए। ऐसा नहीं होने वाला है।”

तेजस्वी ने आगे कहा—“हम बिहारी हैं, बाहरियों से नहीं डरते। अगर लालूजी मोदी से नहीं डरते, तो क्या उनका बेटा डरेगा?”

‘जनता बदलाव के मूड में है’

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है।“बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा में पिछड़ापन—ये आज के असली मुद्दे हैं। NDA ने वादे बहुत किए, लेकिन रोजगार नहीं दिया।”उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर युवाओं के लिए 10 लाख नौकरियां, शिक्षा और स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।

दूसरी ओर, PM मोदी ने भी किया चुनावी शंखनाद

इधर, बिहार चुनाव 2025 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार से चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी।PM मोदी आज समस्तीपुर के दूधपूरा में रैली करेंगे और फिर बेगूसराय पहुंचेंगे।समस्तीपुर में उनका 45 मिनट का कार्यक्रम तय है, जहां वे NDA प्रत्याशियों के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे।

अन्य खबर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.