• Home  
  • Diwali 2025 Calendar: जानें सभी 5 दिवाली त्योहारों की तिथि
- पर्व-त्यौहार

Diwali 2025 Calendar: जानें सभी 5 दिवाली त्योहारों की तिथि

Diwali 2025 Calendar: जानें दिवाली, धनतेरस, छोटी दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की सटीक तारीखें  Diwali 2025 Kab Hai? Diwali 2025 को भारतभर में सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा।यह त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है और इसे “प्रकाश का पर्व” कहा जाता है।दिवाली का पंचदिवसीय […]

Diwali 2025 Calendar: जानें सभी 5 दिवाली त्योहारों की तिथि

Diwali 2025 Calendar: जानें दिवाली, धनतेरस, छोटी दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की सटीक तारीखें

 Diwali 2025 Kab Hai?

Diwali 2025 को भारतभर में सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा।यह त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है और इसे “प्रकाश का पर्व” कहा जाता है।दिवाली का पंचदिवसीय पर्व धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है।इस दौरान घरों में दीप जलाए जाते हैं, रंगोली बनाई जाती है और रोशनी से सजावट की जाती है।  

Diwali 2025 का पूरा कैलेंडर (5 दिवसीय त्योहारों की तिथि)

पर्वतिथि (2025)दिन
धनतेरस (Dhanteras)18 अक्टूबर 2025शनिवार
छोटी दिवाली (Choti Diwali)19 अक्टूबर 2025रविवार
दिवाली (Diwali)20 अक्टूबर 2025सोमवार
गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja)22 अक्टूबर 2025बुधवार
भाई दूज (Bhai Dooj)23 अक्टूबर 2025गुरुवार

पहला दिन – धनतेरस (Dhanteras 2025)

दिवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस दिन मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है।लोग इस दिन सोना-चांदी, बर्तन और वाहन खरीदना शुभ मानते हैं।

खरीदारी के शुभ मुहूर्त:

  • दोपहर 12:01 बजे से 12:48 बजे तक

  • दोपहर 1:51 बजे से 3:18 बजे तक

  • शाम 6:11 बजे से रात 8:41 बजे तक

दूसरा दिन – छोटी दिवाली (Narak Chaturdashi 2025)

19 अक्टूबर 2025 (रविवार) को छोटी दिवाली मनाई जाएगी।इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध कर धर्म की रक्षा की थी।लोग इस दिन स्नान, दीपदान और यम पूजा करते हैं।

तीसरा दिन – दिवाली (Diwali 2025)

मुख्य दीपावली 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को मनाई जाएगी।इस दिन भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी के अयोध्या लौटने की खुशी में दीप जलाए जाते हैं।

लक्ष्मी-गणेश पूजा मुहूर्त:

  • शाम 7:08 बजे से 8:18 बजे तक

  • प्रदोष काल: शाम 5:55 से 8:30 बजे तक

अमावस्या तिथि:

  • शुरू: 20 अक्टूबर दोपहर 3:44 बजे

  • समाप्त: 21 अक्टूबर रात 9:03 बजे

चौथा दिन – गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2025)

22 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को गोवर्धन पूजा की जाएगी। यह पर्व भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की घटना की स्मृति में मनाया जाता है।

पूजा मुहूर्त:

  • सुबह 6:26 बजे से 8:42 बजे तक

  • दोपहर 3:29 बजे से शाम 5:44 बजे तक

पांचवां दिन – भाई दूज (Bhai Dooj 2025)

23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को भाई दूज मनाई जाएगी।यह दिन भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक है, जिसे भाऊ बीज भी कहा जाता है।

टीका का मुहूर्त:

  • दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक

अन्य ख़बर पढ़े।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

We are a trusted news portal delivering the latest updates, breaking news, and in-depth stories from around the world. Our goal is to keep you informed, every time.

 

Address : 18/587, behind : Hanuman Mandir, opposite :Lucknow, Uttar Pradesh, India , 226016

Email Us: up24networkk@gmail.com

Contact: +91 95111 50055

Quick Link

Top Categories

Pushpa Technosoft  @2024. All Rights Reserved.