1111
📢 विज्ञापन के लिए संपर्क करें: +91 9511150055 | 📧 up24networkk@gmail.com | 💬 WhatsApp: 9511150055
Breaking News

अहमदाबाद प्लेन क्रैश- 15 पेज की रिपोर्ट में खुलासा:

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: 15 पेज की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा — दोनों इंजन हुए बंद; एक पायलट ने पूछा- क्या तुमने फ्यूल बंद किया? जवाब मिला- नहीं

12 जून को एअर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गई थी, जिसमें 270 लोगों की जान चली गई थी।

अहमदाबाद प्लेन हादसे के एक महीने बाद प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने 12 जुलाई को 15 पेज की रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के अनुसार, हादसे की मुख्य वजह विमान के दोनों इंजन का बंद होना था।

टेकऑफ के तुरंत बाद दोनों फ्यूल स्विच एक-एक कर बंद हो गए, जिससे दोनों इंजन भी बंद हो गए। इस दौरान कॉकपिट रिकॉर्डिंग में सामने आया कि एक पायलट ने दूसरे से पूछा – “क्या तुमने स्विच बंद किया है?” जवाब मिला – “नहीं।”

12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI 171 टेकऑफ के कुछ ही देर बाद एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गई थी। हादसे में 270 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर शामिल थे। सिर्फ एक यात्री इस हादसे में जीवित बचा।

पायलटों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन विमान क्रैश से नहीं बच सका

रिपोर्ट के अनुसार, हादसे वाले विमान में दोनों इंजनों के फ्यूल स्विच बंद थे। इसके बाद पायलटों ने फ्यूल स्विच ऑन कर इंजन दोबारा स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन विमान की ऊंचाई बहुत कम थी, जिससे इंजनों को ताकत पकड़ने का समय नहीं मिल पाया और विमान क्रैश हो गया। हालांकि, यह अब तक स्पष्ट नहीं है कि फ्यूल स्विच बंद कैसे हुए।

15 पन्नों की रिपोर्ट में बताया गया है कि टेकऑफ से लेकर क्रैश तक पूरी उड़ान सिर्फ करीब 30 सेकेंड ही चली। इस दौरान Boeing 787-8 विमान और GE GEnx-1B इंजन को लेकर किसी भी ऑपरेटर के लिए न तो कोई चेतावनी दी गई है, न ही कोई विशेष कार्रवाई की सिफारिश की गई है। साथ ही, मौसम, बर्ड-हिट या किसी प्रकार की साजिश (सबोटाज) को भी हादसे की वजह नहीं माना गया है।

Related Posts

  • All Post
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Categories

Trending News

  • All Posts
  • Other
  • अयोध्या
  • आगरा
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • पर्व-त्यौहार
  • बड़ी खबर
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • स्वास्थ्य
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Lucknow News

  • All Posts
    •   Back
    • प्रयागराज
    • लखनऊ
    • Unnao
    • कानपुर
    • बाराबंकी
    • उन्नाव
    • अयोध्या
    • नई दिल्ली
    • आगरा

Tags

Follow Us

Edit Template

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

Address: 18/587, sector 18, block C, Indira Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226016

Office Phone Number: +91-9511150055

Email id: up24networkk@gmail.com

Owner: Abhishek Srivastav

Popular Posts